गाना सुन रही युवती को लगा करेंट
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। तहसील शिकोहाबाद में म्यूजिक सिस्टम में गाना सुन रही युवती को करंट लग गया। करंट लगते ही युवती अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। जानकारी होने पर परिजन उसको लेकर अस्पताल आए। यहां युवती को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया है। कटैना हर्षा निवासी युवती खुशवू (23) पुत्री डिप्टी सिंह घर पर गाना सुन रही थी। गाना सुनते समय अचानक म्यूजिक सिस्टम का तार बोर्ड से निकल गया। जब युवती तार को बोर्ड में लगा रही थी तभी करंट लग गया जिससे वह अचेत हो गई। अस्पताल में उपचार के बाद युवती को होश आ गया है लेकिन उपचार चल रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










