HomeAyodhyaअपमान का बदला लेने के लिये युवक की हत्या, मंदिर प्रांगण में...

अपमान का बदला लेने के लिये युवक की हत्या, मंदिर प्रांगण में मिला शव

अपमान का बदला लेने के लिये युवक की हत्या, मंदिर प्रांगण में मिला शव

अमेठी निवासी युवक की गला रेत कर हुई हत्या में शामिल है ममेरा भाई
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। अमेठी के रहने वाले एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वह यहां अपनी ननिहाल में आया हुआ था। युवक मंदिर प्रांगण में सो रहा था। सुबह उसका शव बरामद हुआ। मृतका की मां ने अमेठी निवासी अपने रिश्तेदार राम ललन शुक्ला व उनके पुत्र विनोद और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला पलट गया। युवक की हत्या उसके ममेरे भाई अखिलेश मिश्रा उर्फ गुल्लू ने की थी।

गुल्लू ने कुल्हाड़ी से युवक को मौत के घाट उतारा था। वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस इसका अनावरण किया। आरोपी ने बताया कि पंकज उसे आए दिन अपमानित करता रहता था। शनिवार की शाम को भी अपमानित करने की नीयत से पंकज से उसे थप्पड़ मारा था जिसका बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया। आरोपी कुमारगंज के भुआपुर का रहने वाला है। अमेठी जिले के अंगूरी गांव शिवरतगंज निवासी पंकज शुक्ल कुमारगंज के भुआपुर स्थित अपनी ननिहाल में करीब छह माह से रहते थे। शनिवार को गर्मी में बिजली न आने पर रात में वह घर के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में सोने चले गए। रविवार की सुबह गांव वालों ने उनको मंदिर के बरामदे में मृत पाया। सूचना ग्रामीणों ने कुमारगंज पुलिस को दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी, थाना प्रभारी विवेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की छानबीन एवं अन्य माध्यमों से हुई पड़ताल में पाया गया कि नामजद नहीं, बल्कि मृतक के ममेरे भाई ने उसकी हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read