सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
बालिका को अगवा करने वाला युवक गिरफ्तार, किशोरी बरामद | #TejasToday

अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। चिनहट पुलिस ने किशोरी को अगवा कर उसकी आबरू पर हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडे के मुताबिक 25 जनवरी 2021 को एक पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को कांशीराम कालोनी चिनहट निवासी 20 वर्षीय मनीष त्रिवेदी अगवा कर कहीं लेकर चला गया है। उन्होंने बताया कि इस इस सूचना पर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई और जल्द से जल्द पकड़ने के लिए जलसेतु चौकी प्रभारी मनीष वर्मा, उपनिरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल संदीप कन्नौजिया व कांस्टेबल विशनपाल सिंह को लगाया गया। चौकी प्रभारी मनीष वर्मा के मुताबिक सोमवार को उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त मुकदमे का आरोपी मनीष कहीं भागने की फिराक में लौलाई गांव के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







