सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
अवैध असलहे के साथ आटो चालक गिरफ्तार | #TejasToday

अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देशन में अपराध और अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियांव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आटो चालक को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है।
बालिका को अगवा करने वाला युवक गिरफ्तार, किशोरी बरामद | #TejasToday
पुलिस को तलाशी के दौरान एक देशी तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज सिंह के मुताबिक सोमवार को वे अपनी टीम के साथ छठा मील के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान सूचना मिली कि एक आटो रिक्शा चालक आटो की सीट के नीचे अवैध असलहा रखकर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर आटो सहित चालक को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बाराबंकी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जैतपुर निवासी रकीब बताया। पुलिस के मुताबिक इसके साथी और कितने हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








