दराती से हमला कर युवक को किया घायल
दीप सिंह
छिबरामऊ, कन्नौज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम भौसे नगला में किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच गाली गलौज हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दराती से हमला कर युवक को घायल कर दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भौसे नगला निवासी मोहित पुत्र सोने लाल ने बताया कि गांव के ही निवासी मुन्ना लाल पुत्र सूबेदार उसके साथ बेवजह गाली गलौज करने लगे। मोहित के विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने दरांती से सर पर हमला करके घायल कर दिया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












