थ्रेसर पलटने से छात्रा की हुई मौत
खेत में मूंगफली कटाई का चल रहा था काम
दीप सिंह
छिबरामऊ, कन्नौज। स्थानीय क्षेत्र के त्योर कॉलोनी गांव में इंटर की छात्रा के ऊपर मूंगफली को काटने वाला थ्रेसर पलट गया। वहीं थ्रेसर के नीचे दबने से स्कूली छात्रा की मौत हो गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। खेत में मूंगफली कटाई करते समय हुआ हादसा।
जानकारी के अनुसार तालग्राम थाना क्षेत्र के त्योर कॉलोनी गांव में इंटर की छात्रा वर्षा (17) कुमारी पुत्री अशोक मिश्रा अपने परिजनों के साथ खेत में मूंगफली की कटाई कराने के लिए खेत में गई हुई थी। वहीं ट्रैक्टर चालक ने मूंगफली थ्रेशर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए ट्रैक्टर चालू किया। तभी मूंगफली का थ्रेसर छात्रा के ऊपर पलट गया। जिससे स्कूली छात्रा थ्रेसर के नीचे दब गई। वहीं परिजनों और ग्रामीणों की मदद से स्कूली छात्रा को थ्रेसर के नीचे से बाहर निकाला गया जिसके बाद परिजन उसे दिलु नगला स्थित सौ सैया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने स्कूली छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर आरोपी थ्रेसर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। टैक्टर चालक राज पर लापरवाही का आरोप परिजनों ने बताया कि गांव के बाहर एक निजी कॉलेज में वर्षा कुमारी इंटर की पढ़ाई कर रही थी। खेत में काम अधिक होने की वजह से वह परिजनों के साथ खेत में गई थी जिसके बाद छात्रा के ऊपर थ्रेशर पलटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ट्रैक्टर चालक राजू पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर अस्पताल के बाहर हंगामा काटा और कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र मिलता है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने अभी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। अगर प्रार्थना पत्र मिलता है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













