सांसद डिम्पल यादव के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से भाकियू बलराज में रोष
963138
सांसद डिम्पल यादव के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से भाकियू बलराज में रोष
आरोपी मौलाना के गिरफ्तारी की मांग कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
तेजस टूडे सं.
अंकित श्रीवास्तव
छिबरामऊ, कन्नौज। बुधवार को तहसील पहुंचे भारतीय किसान यूनियन बलराज के पदाधिकारियों ने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक मौलाना द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करते हुए तहसीलदार अवनीश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि कुछ दिन पूर्व कन्नौज लोकसभा की पूर्व सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर भारतीय संस्कृति और परंपरागत पहनावे का अपमान किया गया। भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है और इस तरह की टिप्पणियां नारी सम्मान के खिलाफ हैं। भाकियू बलराज ने चेतावनी दी कि हिंदू महिलाओं के भेष-भूषा पर इस तरह की टिप्पणियां पूरे देश और प्रदेश में व्यापक आंदोलन को जन्म दे सकती हैं। संगठन ने बदजुबान मौलाना की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि यदि भविष्य में किसी भी वर्ग, समाज या पार्टी द्वारा महिलाओं के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया तो भाकियू बलराज पूरे भारत में आंदोलन करने को बाध्य होगा।
संगठन ने स्पष्ट किया कि वे महिलाओं के सम्मान के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे और किसी भी अपमानजनक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके अलावा संगठन ने अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक 7 सूत्रिय ज्ञापन और दिया है जिसमें नगर के सौरिख तिराहा स्थित सरकारी बंजर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम कमालपुर में सरकारी खेलकूद की जमीन कब्जा मुफ्त कराने, तालग्राम तिराहा स्थित अवैध बस स्टैंड हटवाने, ग्राम कपूरपुर में सरकारी खाद गड्डी की जमीन पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने, ब्लॉक सचिव छिबरामऊ अरबाज खान की जमीन पर पैमाइश कराकर सुरक्षित करने, ग्राम नौली सरकारी नल जो बरसों से बंद पड़ा है चालू करने तथा वार्ड नंबर 2 पटेल नगर जिला अध्यक्ष के मकान के पीछे बंद नाली जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की गई है।
इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष इं. सौरव यादव, कामरान हुसैन, मनुद्दीन, हिमांशु सिंह, मोनू शुक्ला, सोनू शुक्ला, शाहबाज खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।