Homeकन्नौजसपा महिला मोर्चा ने तहसील में धरना-प्रदर्शन करके सौंपा ज्ञापन

सपा महिला मोर्चा ने तहसील में धरना-प्रदर्शन करके सौंपा ज्ञापन

सपा महिला मोर्चा ने तहसील में धरना-प्रदर्शन करके सौंपा ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित श्रीवास्तव
छिबरामऊ, कन्नौज। समाजवादी महिला सभा की पदाधिकारी ने छिबरामऊ तहसील में धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में सरकारी विद्यालयों को मर्ज करने, रसोइयों की छंटनी और बच्चों को शिक्षा अधिकार से सरकार वंचित करने का काम कर रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया के नेतृत्व में महिलाओं ने तहसील पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जहां उन्होंने कहा कि वह ब्लोग प्रदेश सरकार के उस निर्णय का पुरजोर विरोध दर्ज कराते हैं। प्रदेश के हजारों प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। यह कदम गरीब, पिछड़े, और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा को और अधिक कठिन बना रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां स्कूलों की दूरी चढ़ने से बच्चियों की शिक्षा पर प्रतिकूल समाजवादी महिला सभा ने जताया विरोध। प्रदेशव्यापारी आंदोलन की दी चेतावनी प्रभाव पड़ रहा है। यह निर्णय न केवल शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देता है, बल्कि गरीब और वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करता है।
समाजवादी महिला सभा चेतावनी देती है कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया यह हैं। प्रमुख मांगें विद्यालय मर्ज की प्रक्रिया पर तत्काल रोक, रसोइयों की बहाली और सम्मानजनक मानदेय, आरटीई के तहत स्कूलों की उपलब्धता जाएगा। इस अवसर पर उमेश पाल, सतीश यादव, रीना दिवाकर मौर्य, नेहा यादव, कमलेश शाक्य, किरन यादव, माधुरी, सुनीता सिंह, विमला देवी, बॉबी यादव, रश्मि प्रजापति, शैलेंद्र सिंह, विक्रम एडवोकेट, दिनेश एडवोकेट, रजनीश एडवोकेट, विजेंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read