Homeकन्नौजपुलिस की तत्परता से कांवड़ यात्री की बाइक व सामान बरामद

पुलिस की तत्परता से कांवड़ यात्री की बाइक व सामान बरामद

पुलिस की तत्परता से कांवड़ यात्री की बाइक व सामान बरामद

तेजस टूडे सं.
अंकित श्रीवास्तव
छिबरामऊ, कन्नौज। विशुनगढ़ छिबरामऊ मार्ग से गुजर रहे कावड़ यात्रियों में से एक की बाइक और समान गुम हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक व सामान को सही सलामत बरामद कर कावड़ यात्री के सुपुर्द कर दिया। विशुनगढ़ कस्बे में करीब 6 बजे छिबरामऊ-विशुनगढ़ संपर्क मार्ग पर कांवड़ यात्रियों में शामिल मैनपुरी के करहल निवासी अमित मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा की बाइक (यूपी 84 एएच 9620, होंडा शाइन) और बैग अचानक गुम हो गया। सूचना मिलते ही विशुनगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर खोई हुई बाइक और बैग को तलाश लिया और पुलिस ने बिना किसी देरी के अमित मिश्रा को उनका सामान सौंप दिया। इस तत्परता से प्रभावित होकर कांवड़ यात्रियों ने विशुनगढ़ पुलिस की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read