Homeकन्नौजछापेमारी में टीम को मिलीं खामियां

छापेमारी में टीम को मिलीं खामियां

छापेमारी में टीम को मिलीं खामियां

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित श्रीवास्तव
छिबरामऊ, कन्नौज। प्रेमपुर क्षेत्र के एक कोल्डड्रिंक एजेंसी ने जीएसटी टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान स्टॉक और बिक्री में काफी अंतर मिला। जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रेमपुर में विकास यादव की कोल्ड ड्रिंक एजेंसी की दुकान है। जीएसटी टीम ने अचानक दुकान में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को स्टॉक और बिक्री में खामियां मिलीं। उधर इस संबंध में विकास यादव ने बताया कि उनके यहां स्टॉक ठीक पाया गया है जिसमें कोको कोला की एक लीटर वाली 30 पेटी, थम्सअप की एक लीटर वाली 50 पेटी गोदाम में उपलब्ध हैं। उधर इस संबंध में जीएसटी अधिकारी संतोष वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उनके यहां बिक्री ज्यादा हुई है और रिटर्न बहुत कम का दाखिल किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read