Homeकन्नौजड्राइवर छूता रहा पैर और दबंग जड़ता रहा थप्पड़...

ड्राइवर छूता रहा पैर और दबंग जड़ता रहा थप्पड़…

ड्राइवर छूता रहा पैर और दबंग जड़ता रहा थप्पड़…

तेजस टूडे सं
अंकित श्रीवास्तव
छिबरामऊ, कन्नौज। स्थानीय क्षेत्र में दबंगों को गुंडागर्दी और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पूर्वी बाईपास, पश्चिमी बाईपास और सौरिख रोड पर टेंपो चालकों को निशाना बनाकर दबंग खुले आम धनउगाही कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सौरिख रोड पर एक दबंग टेंपो चालकों से जबरन वसूली करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दबंग ऑटो सवारियों को जबरन उतारकर ई-रिक्शा में बैठाने और टेंपो चालक की थप्पड़ों से पिटाई करते हुए दिख रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार तेजस टुडे ऐसे किसी वायरल वीडियो कि पुष्टि नहीं करता है।
टैम्पो चालकों का कहना है कि यह वसूली लंबे समय से चल रही है। दबंग आए दिन चालकों को धमकाते हैं और पैसे नदेने पर मारपीट करते हैं। पूर्वी और पश्चिमी बाईपास के साथ विशुनगढ़ रोड और सौरिख रोड पर जहां टैम्पो, ऑटो और ई रिक्शा चालकों से गनगाने तरीके से मोटर यूनियन के दो एजेंटों के खिलाफ रिपोर्ट छिबरामऊ। नगर के सौरिख रोड पर टेंपो चालक के साथ मारपीट कर दबंगई करने के मामले में पीड़ित टैम्पो ड्राइवर ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दबंगई करने वाले मोटर यूनियन के एजेंट बताए जा रहे हैं।
सौरिख थाना क्षेत्र के कायमपुर निवासी टैम्पो चालक अनुज राजपूत ने कहा कि वह अपने आटो में बुधवार की दोपहर सवारी बिठाकर सौरिख से छिबरामऊ जा रहा था। जब वह तहसील मोड़ के पास पहुंचा तभी नेशनल मोटर यूनियन का एजेंट सौरभ पुत्र श्यामबाबू व दुर्गेश तिवारी ने उसके आटो को घेरकर मारा-पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।पैसे वसूले जाते हैं। सौरिख रोड और तालग्राम रोड पर भी यही हाल है जहां यूनियन बसों के संचालन के बावजूद अवैध वसूली जारी है। स्थानीय लोगों और चालकों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में राख्त कार्रवाई की मांग किया है। उनका कहना है कि दबंगों के खिलाफ कोई ठोरा कदग न उठने से उनकी हिगत बढ़ती जा रही है। पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है। उधर इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि जानकारी मिलने पर मामले की जांच कराई जा रही है। हालत अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read