जवानों को कराया गया फायर ड्रिल एवं मॉक ड्रिल अभ्यास
तेजस टूडे ब्यूरो
दीप सिंह
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन में संचालित पुलिस आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु फायर ड्रिल एवं मॉक ड्रिल कराकर जागरूक किया गया।
अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा/आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी व समन्वित कार्रवाई हेतु जवानों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, बचाव, उपकरणों के उपयोग, घायलों की निकासी आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों द्वारा जवानों को विभिन्न परिदृश्यों पर आधारित व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया जिससे उनकी दक्षता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक कन्नौज सुखपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














