डम्फर की टक्कर से स्कूली बच्चों की मैजिक गाड़ी पलटी, 14 घायल
तेजस टूडे सं
अंकित श्रीवास्तव
छिबरामऊ, कन्नौज। सुबह खरौली से सरदापुर स्थित एमएस एजुकेशन स्कूल जा रही बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी में ग्राम ब्राहिमपुर के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मैजिक गाड़ी पलट गई। घटना में 13 बच्चों सहित चालक घायल हो गया।
सोमवार की सुबह स्कूल जा रही मैजिक गाड़ी में सवार खरौली जफराबाद निवासी अनुश पुत्र जितेन्द्र सिंह, अबी पुत्र मुकेश, शिल्पी पुत्री मुकेश, उपान्शु पुत्र सुनील कुमार, ब्राहींमपुर निवासी सूर्यान्श पुत्र दुर्वेश, नैनसी पुत्री शेर सिंह, आर्यन पुत्र इन्द्रेश, राजापुर निवासी वर्षा पुत्री जितेन्द्र सिंह, शिखा पुत्री जिन्तेंद्र सिंह, मुरली पुत्र जितेन्द्र, शिवांगी पुत्री राजेश कुमार, खुशी पुत्री अरुण कुमार, अर्नव पुत्र सतेंद्र राजपूत सहित तुलसीपुर निवासी 35 वर्षीय रामू पुत्र कशमीर सिंह इस दुर्घटना में घायल हो गये जिन्हें स्थानीय लोगों और कांवड़ यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी से निकालकर एम्बुलेंस के जरिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। इनमें कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर भी कर दिया गया है। सोमवार की सुबह खुशी-खुशी स्कूल के लिए निकले बच्चे इस हादसे के कारण अस्पताल पहुंच गये जिससे परिजनों में आक्रोश और चिंता व्याप्त है। इस बीच लखनऊ में किसी कार्य के लिए गईं पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने वीडियो कॉल के माध्यम से अस्पताल में भर्ती बच्चों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार डम्फर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














