Homeउन्नावतबीयत बिगड़ने से युवक की हुई मौत

तबीयत बिगड़ने से युवक की हुई मौत

तबीयत बिगड़ने से युवक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कलां गांव में इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। छोटे भाई का आरोप है कि बड़े भाई ने बदन दर्द होने पर एक प्राइवेट डाॅक्टर को दिखाया था। इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कलां गांव के रहने वाले 38 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह गांव में ही किराना की दुकान करता था। शुक्रवार दोपहर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। दिवंगत के छोटे भाई सत्येंद्र ने माखी पुलिस को बताया कि एक दिन पहले बड़े भाई प्रयागराज से कुंभ स्नान कर घर लौटे थे। सुबह पैर में दर्द होने पर पड़ोस में निजी डाॅक्टर से दवा ली। दर्द कम न होने पर दोपहर करीब 2:30 बजे फिर दिखाने गए तो डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया। करीब आधा घंटा बाद भाई की हालत ज्यादा बिगड़ी और कुछ देर में मौत हो गई। सत्येंद्र ने पुलिस को बताया कि बीमारी के कारण मां पदमा सिंह लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मझला भाई भी वहीं है। मां और भाई के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही थी। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read