पुलिस की पाठशाला में लोगों को किया गया जागरूक
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की अध्यक्षता में सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित जेएनशाह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। पाठशाला में छात्रों को साइबर जागरूकता, नारी सशक्तिकरण और यातायात जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर एसपी ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है और छात्रों को इसके प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। सीओ सिटी सोनम सिंह ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की आधार हैं और उनका सशक्तिकरण ही समाज को आगे बढ़ा सकता है। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना बृजेश शुक्ल ने साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह कैरियर प्लानिंग के विषय में ब्रीफ किया। प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील सिंह ने यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझाया। महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी संतोष कुमारी सिंह ने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी परिवार परामर्श समिति डा. आशीष श्रीवास्तव और शिक्षिका अपर्णा मिश्रा ने किया। प्रधानाचार्या रिंकू गुप्ता और मैनेजमेंट से मनन गुप्ता व गोविंद गुप्ता ने पुलिस टीम को सम्मानित किया।
पुलिस पाठशाला से छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली और वे अपने जीवन में इसका पालन करने के लिए प्रेरित हुए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधरोपण किया जहां तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














