हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्वजन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसीवन थाना क्षेत्र के ताजूखेडा गांव के रहने वाले मितान 45 पुत्र स्व हरिपाल शनिवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से बेटे आयुष के लिए साइकिल खरीदने बांगरमऊ जा रहे थे। अभी वह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थित मऊ क्रासिंग के समीप पहुंचा ही था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति की मौत से पत्नी उर्मिला चार बच्चे अभिषेक, आयुष बेटी मुस्कान व खुशी रो—रो कर बेहाल होते रहे।









