Homeउन्नावटप्पेबाज ने कोतवाली में किया आत्मसमर्पण

टप्पेबाज ने कोतवाली में किया आत्मसमर्पण

टप्पेबाज ने कोतवाली में किया आत्मसमर्पण

पुलिस ने उसके बरामद किये लूटे गये जेवर
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में जुलाई माह में शहर के इंद्रानगर की एक महिला के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी इब्राहिम ने शुक्रवार को देर रात कोतवाली पहुंचकर आत्म समर्पण कर लिया। कहा कि मैं आत्मसमर्पण करता हूं। कृपया मुझे गोली न मारी जाए। अब मैं कोई अपराध नहीं करूंगा। आरोपी इब्राहिम उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र के ठंडा नाला, गूलरभोज का निवासी है। उसने जुलाई माह में शहर के इन्द्रा नगर मोहल्ले की एक महिला से सोने-चांदी के जेवरात लुटे थे। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सदर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने टप्पेबाजी की घटना को गंभीरता से लेकर घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी। टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से उत्तराखंड के गदरपुर थाना क्षेत्र के ठंडा नाला, गूलरभोज निवासी दो आरोपी घायल हो गए थे तथा आरोपी इब्राहिम फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताते हैं कि पुलिस के लगड़ा ऑपरेशन से भयभीत होकर इब्राहिम ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से इंद्रानगर की महिला से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read