तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
सफीपुर, उन्नाव। सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर ने रविवार को गंगा कटरी क्षेत्र के माढ़ापुर लोनारी शेरपुर मनियापुर जमाल नगर आदि गांवों के करीब 350 बाढ़ पीड़ित परिवारों को जमाल नगर राहत केंद्र पर राहत सामग्री किट का वितरण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सफीपुर उपजिलाधिकारी शिवेन्द्र वर्मा, प्रभारी तहसीलदार देवेन्द्र यादव, लेखपाल, कानूनगो सहित आशीष कन्नौजिया, राम विमल, लकी रावत, मलखान सिंह, अतुल, सुरेश, मुकेश आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।