फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, मचा कोहराम
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में रविवार देर रात युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में डागी की बेल्ट से फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिजन सदमे में हैं। कमलापुर निवासी राहुल तिवारी (22) अविवाहित था।
राहुल के पिता का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। बताते हैं कि रविवार की रात परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। सुबह राहुल के कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर देखा गया कि राहुल का शव फांसी के फंदे के लटका देख परिवार के लोग चीख पड़े और गांव में हड़कंप मच गया। राहुल के परिवार में दो बड़े भाई हैं। कुलदीप तिवारी (33) और अनजूल तिवारी (28)। तीनों भाइयों में राहुल सबसे छोटा था। मृतक के चाचा हरिशंकर तिवारी ने बताया कि राहुल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि उसने कभी ऐसा कदम उठाने की बात नहीं की थी। उन्होंने बताया कि राहुल घर पर अधिकतर समय अकेला ही रहता था। किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














