96361
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
Next article
पीड़ित के साथ लुटेरों ने मारपीट भी की है। यह घटना शुक्रवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के भुवालपुर और मदारीपुर गांव के मध्य हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गंगश्री गांव निवासी श्रवण कुमार की सास कई दिन से बीमार है। शुक्रवार की शाम को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनके ससुराल से फोन आने के बाद वह अपने घर से रुपए लेकर अपनी ससुराल जा रहे थे तभी रास्ते में भुवालपुर और मदारीपुर गांव के मध्य एक पिकअप सवार तीन लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मारा जिससे वह सड़क पर गिर गये। तीनों लोगों ने उनसे रुपए छीनने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई। इस बीच अन्य राहगीर भी मौके पर पहुंच गए और लुटेरों ने उनसे रुपए छीन लिया तथा मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने उनसे कुल 52 हजार तीन सौ रूपये लूट ली है। शनिवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है। जिसमें एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।





