Homeउन्नावपत्नी सहित 6 लोगों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

पत्नी सहित 6 लोगों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

पत्नी सहित 6 लोगों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

शहर के लोकनगर में संदिग्धावस्था में फांसी पर लटका मिला था युवक का शव
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। शहर के लोकनगर मोहल्ले में मंगलवार को संदिग्ध हालातों में फांसी पर लटके मिले करीब 28 वर्षीय महेश के शव के मामले में पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मृतक की पत्नी सुंदरी समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
बताते चलें कि शहर के लोकनगर मोहल्ला निवासी महेश का शव मंगलवार को संदिग्ध हालातों में फांसी पर लटका मिला था। मृतक के परिजनों का कहना था कि महेश ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है या फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस इस मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि महेश का अपनी पत्नी सुंदरी और उसके मायके पक्ष से विवाद चल रहा था। इस मामले में सोमवार को महिला थाने में दोनों पक्षों की सुनवाई भी हुई थी।
सुनवाई के दौरान सुंदरी के पिता ने महेश से 1 लाख रुपये की मांग की थी। मृतक के पिता रमेश ने महिला थाना पुलिस पर बेटे की पिटाई करने और बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने यह आरोप लिखित शिकायत में नहीं दिया था। मृतक की मां किरन की शिकायत पर पत्नी सुंदरी, ससुर सविता, साले अजय व विजय, साढू रामकुमार और चाची माधुरी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी सुंदरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read