ससुराल में रह रहे युवक का नहर में पड़ा मिला शव
सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊ खेड़ा चौकी के समीप शव देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, मामले की जांच में जुटी पुलिस
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ललऊ खेड़ा चौकी के समीप नहर में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस की तमाम मसक्कत के बाव शव की पहचान सिपाही लाल (35) पुत्र नेतराम पासी निवासी हरियावर बांगरमऊ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरियावर गांव निवासी सिपाही लाल (35) पुत्र नेतराम पासी अपनी ससुराल शुक्लागंज के करौंदी गांव में रह रहा था। गुरुवार को राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसके शव को ललऊ खेड़ा नहर से बरामद कर परीक्षण के लिए भेजा है। घटना की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी नीतू, बेटे लवकुश (8) अंकुश (5) व आयुष (4) का रो—रो कर बुरा हाल है। सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














