दूसरे दिन बाबा विभूतिनाथ मन्दिर, सीताद्वार मन्दिर एवं सोनपथरी में आयोजित हुआ योग शिविर
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देशानुसार जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 हरिओम वाजपेयी की अगुवाई में ’’योग सप्ताह’’ के दूसरे दिन शुक्रवार को बाबा विभूतिनाथ मन्दिर, सीताद्वार मन्दिर, सीताद्वार सरयू तट एवं सोनपथरी में प्रातः कालीन योग शिविर का आयोजन किया गया तथा प्रतिभागिओं को आयुष कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।
इस दौरान योग शिविर में योग प्रशिक्षक अरूण कुमार, योग सहायिका शीला वर्मा एवं सहायक चंद्रकेश सहित कई प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। साथ ही मानसिक विकृतियों को दूर रखने हेतु परामर्श दिया तथा आयुष कवच एप डाउनलोड करने व 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने 21 जून को 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जिसका विषय ’’हर घर-आंगन योग’’ के अवसर पर आयोजित योग शिविर में जनपदवासियों से योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर भारीदारी निभाने की भी अपील किया है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है।
इसे नियमित योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है जिससे अनेकों बीमारी से बचाव होता है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी प्रतिदिन योग, व्यायाम करने से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं जो हमें विभिन्न बीमारियों से बचाव करते हुए स्वस्थ रखती हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 21 जून ’’9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ पर जिले के समस्त सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों, तथा अमृत सरोवरों के तटों पर योगाभयास कार्यक्रम के अतिरिक्त योग वेलनेस सेंटर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स सहित अन्य चिकित्सालयों में योगाभ्यास के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही समस्त परिषदीय विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों में भी योग प्रशिक्षकों/योग सहायकों की अगुवाई में 15 से 21 जून तक ’’योग सप्ताह’’ का आयोजन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक किया जा रहा है। उन्होने बताया कि योग दिवस के दिन जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत पर योग दिवस का आयोजन किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। इस दौरान आस-पास के लोगों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












