Homeश्रावस्तीनिराश्रित महिला पेंशन योजना के लिये करें आवेदन

निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिये करें आवेदन

निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिये करें आवेदन

नसीम अहमद
भिनगा, श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह ने बताया कि निराश्रित महिला पेंशन योजना अन्तर्गत निराश्रित महिलाओं को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से प्रति माह 1000 रुपए प्रदान किये जा रहे हैं। इस योजना का लाभ केवल प्रदेश की निराश्रित महिलायें उठा सकती हैं। इस योजना हेतु ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट पर कराना होगा। उन्होंने बताया कि जिनके पति की मृत्यु हो गई हो, बच्चे छोटे, नाबालिक या बालिक होने पर भी आय का कोई भी साधन नहीं हैं, ऐसी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जायेगा। इस योजना की पात्र होते हुए भी अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भरा हैं वे जल्द से जल्द स्वयं से या जन सेवा केन्द्र से अपना आवेदन करा सकते हैं।

निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत राशि त्रैमासिक किश्त में प्रदान की जाती है। इस योजना हेतु आवेदक महिला स्थायी रूप से उत्तर प्रदेश राज्य में ही निवास कर रही हों, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हों, महिला द्वारा पुनः विवाह न किया गया हो। पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिलाओं की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज निर्धारित किये गए हैं जैसे आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल, पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होगें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read