HomeTrendingप्रदर्शन : धरने पर गये सलोन ब्लाक के भी रोजगार सेवक, लखनऊ...

प्रदर्शन : धरने पर गये सलोन ब्लाक के भी रोजगार सेवक, लखनऊ में उठायेंगे हक की आवाज

  • प्रदर्शन : धरने पर गये सलोन ब्लाक के भी रोजगार सेवक, लखनऊ में उठायेंगे हक की आवाज

  • बीडीओ सलोन को सौंपा ज्ञापन, दर्जनों रोजगार सेवक बसों से इको गार्डेन हुए रवाना

तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली । आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवकों के साथ सलोन ब्लाक में भी कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने भी लखनऊ के इको गार्डेन में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित होने का निर्णय लिया है । गुरुवार को सलोन ब्लाक क्षेत्र स्थित मटका ग्राम सभा के तेजतर्रार कार्यशैली से चर्चित ग्राम रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार मौर्या के नेतृत्व में सलोन ब्लाक के नवागंतुक खंड विकास अधिकारी आलोक पांडेय को ज्ञापन सौंप रोजगार सेवकों ने निर्णय की सूचना देने के बाद लखनऊ प्रस्थान करने का ऐलान किया । विदित हो कि आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने हड़ताल प्रारंभ किया है । रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार मौर्या, संदीप पटेल, संतोष कुमार, राजभवन नीतू, व सुशील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रोजगार सेवकों के लिए 04 अक्टूबर 2021 को मानव संसाधन नीति लागू करने को शासनादेश घोषित किए जाने का आश्वासन दिया पर अब तक क्रियान्वयन नहीं हो सका है ।मनरेगाकर्मियों को बेहतर मानीटरिंग के लिए उच्च गुणवत्ता का एंड्रायड मोबाइल व रिचार्ज व्यय की मांग लंबित है । अभी तक एक वर्ष से अधिक अवधि का मानदेय लंबित है । संगठन की मांग है कि मानदेय भुगतान के लिए पृथक व्यवस्था की जाए ताकि नियमित भुगतान हो सके । मनरेगा कार्मिकों के दायित्व में अन्य शासकीय कार्य सम्मिलित कर इनको शासकीय कर्मचारी की श्रेणी दी जाए । बोनस, स्वास्थ्य बीमा व चिकित्सकीय लाभ के साथ ही प्रदेश हेल्थ कार्ड दिया जाए। इस मौके पर रोजगार सेवक वीरेंद्र मौर्या सहित अनिल कुमार, मनोज, रामचंद्र, रामकुमार, उर्मिला , नीता, व अजय सहित दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे ।

 

 

 

 

Must Read