Homeश्रावस्तीडीएम ने कटरा श्रावस्ती के नवनिर्मित एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

डीएम ने कटरा श्रावस्ती के नवनिर्मित एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

डीएम ने कटरा श्रावस्ती के नवनिर्मित एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

जनपद में हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: जिलाधिकारी
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने जनपद के कटरा श्रावस्ती में स्थित नवनिर्मित एयरपोर्ट का निरीक्षण कर जायजा लिया और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के गाइडलाइन के अनुसार अब सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट पर संत्री पोस्ट, गार्ड रूम, पंप रूम, मेट ऑफिस, लैगेज रूम बाउंड्री वॉल के साथ ड्रेन आदि का निरीक्षण किया तथा प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम को बेहतर ढंग से साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि 19 सीटर विमान के उड़ान के लिए नवनिर्मित एयरपोर्ट को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को आवश्यक कार्यवाही एवं संचालन के लिए हैण्डओवर हो गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजी-रोजगार मिलेगा तथा नये संसाधनों का रास्ता भी खुलेगा। उन्होने कहा कि यह जनपद भगवान बुद्ध तपोस्थली होनें के नाते यहां देश-विदेश से हर वर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। इसके संचालन से सभी लोग आसानी से अन्य राज्यो एवं जिलों से जुड़ सकेंगे जिससे रोज़गार को भी बढ़ावा मिलेगा तथा जिले के विकास में और गति आयेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र वर्मा, उपजिलाधिकारी इकौना सालिकराम, निदेशक एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ इण्डिया सत्येंद्र यादव, तहसीलदार इकौना एस0के0 राय, नायब तहसीलदार, अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद, संतोष मोर्या सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read