Homeकन्नौजपंखे के तार में चिपककर महिला की हुई मौत

पंखे के तार में चिपककर महिला की हुई मौत

पंखे के तार में चिपककर महिला की हुई मौत

दीप सिंह
छिबरामऊ, कन्नौज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में पंखे का तार लगाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामानंद मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनकी 50 वर्षीय पत्नी रामबेटी घर पर फर्राटा पंखा का तार लगा रहीं थीं। एक तार बोर्ड में लगा दिया तथा दूसरा तार छूटकर उनको छू गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गईं और वहीं पर गिर पड़ी। महिला को करंट लगता देख परिजनों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन दूसरा तार निकालकर महिला को छुड़ाया और गंभीर हालत में उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रामबेटी के दो पुत्र शिवशंकर, अंकित तथा चार बेटियां सीता, रीता, पुष्पा व इंदुवती का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।‌

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read