जेल निरीक्षण के उपरान्त विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तरुण सक्सेना के दिशा निर्देशन में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी के देख-रेख, खान पान, रहन-सहन तथा लीगल ऐड क्लीनिक एवं बन्दियों के हितों से संबंधित मामलों के संबंध में अपर जिला जज/सचिव उमाशंकर कहार ने साप्ताहिक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिला जज/सचिव ने प्रभारी जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश से जेल के अंदर कैदियों की स्थिति व रखरखाव के बाबत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण में कुल 1277 बन्दी निरुद्ध बताये गये। सचिव ने प्रभारी जेल अधीक्षक को तेज गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जेल में विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन हुआ। अपर जिला जज/सचिव ने बंदियों से बात कर उनकी परेशानियों, विधिक समस्याओं एवं जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सचिव ने बंदियों को बताया कि जेल में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह जरिये जेल प्रशासन एवं जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से विधिक मदद ले सकते हैं। शिविर में चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल राजकुमार सिंह, डिप्टी जेलर वीरेन्द्र विक्रम सिंह, इन्दमणि शुक्ला, पराविधिक स्वयं सेवक मनोज प्रजापति, बृजपाल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













