मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के पकड़ी लतहरिया में भूमि विवाद को लेकर 38 वर्षीय राम आसरे की हत्या हो गयी थी। राम आसरे का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुँचते ही कोहराम मच गया। पत्नी माधुरी शव देखते ही बेहोश हो गयी। राम आसरे खेती कर घर का जीविका चलाते थे।
दूसरा भाई भी कृषि का ही कार्य करता था। यही परिवार में बड़े थे। एक सप्ताह पूर्व राम आसरे की 9 माह की बेटी की मौत हो चुकी थी। एक तीन साल का बेटा आयुष है। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें राजन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था के लिये विवादित स्थल के पास भारी पुलिस फोर्स तैनात है। परिजन मृतक रामआसरे का शव अन्तिम संस्कार करने के लिये देर शाम प्रयागराज लेकर चले गये। घटना से लोगों में आरोपियों के विरुद्ध काफी आक्रोश है।