HomeJaunpurपत्नी का नहाते हुए वीडियो बनाता था पति, पढ़िए पूरी खबर

पत्नी का नहाते हुए वीडियो बनाता था पति, पढ़िए पूरी खबर

पत्नी का नहाते हुए वीडियो बनाता था पति, पढ़िए पूरी खबर

पुणे। अपनी पत्नी का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है हैरानी की बात है कि 40 साल के इस शख्स ने खुद ही देहू रोड पुलिस स्टेशन में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पत्नी उसे घर में बहुत परेशान करती है देहू रोड पुलिस स्टेशन ने दोनों पति-पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया महिला सेल की इंचार्ज असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर कुंदा गावड़े ने पत्नी से जब शिकायत के बारे में पूछा तो उसने पति का सारा कच्चा चिट्ठा खोल कर रख दिया।

अवैध तमंचे के साथ आरोपित गिरफ्तार

पत्नी के मुताबिक, आरोपी उल्टा उसे बहुत परेशान करता है, चरित्र को लेकर शक करता है पत्नी ने ये भी कहा कि प्लंबर का काम जानने के बावजूद पति घर की जिम्मेदारियां नहीं निभाता पिछले डेढ़ साल से उसने इन जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रखा है आए-दिन कहासुनी करता है और कई बार हाथ भी उठा चुका है पत्नी की बात सुनने के बाद पुलिस अधिकारी ने आगे जांच के लिए आरोपी शख्स के मोबाइल को अपने कब्जे में लिया जब उसे खंगाला गया तो पुलिस अधिकारी की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा मोबाइल की गैलरी में आरोपी ने पत्नी का ही अश्लील वीडियो स्टोर कर रखा था।

अवैध तमंचे के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

आरोपी से कड़ाई से वीडियो के बारे में पूछताछ किए जाने पर उसने कबूला कि 21 मई को जब पत्नी नहाने के लिए बाथरूम गई थी तो उसने छुप कर वीडियो शूट किया था ये सुनकर पत्नी भी दंग रह गई पुलिस ने आरोपी पति को आईपीसी की धारा 345-ए के तहत गिरफ्तार कर लिया कोर्ट ने निजी मुचलके पर आरोपी को जमानत दी है बताया गया है कि आरोपी देहू, पिंपरी-चिंचवड, भोसरी इलाकों में प्लंबर का काम करता है वहीं उसकी पत्नी लोगों के घर में मेड, बर्तन साफ करने के अलावा मछली बेच कर घर का गुजारा चलाती है पुलिस के मुताबिक इस दंपति की 14 साल और 8 साल की दो बेटियां हैं मां ने ही दोनों बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उठा रखा है।

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read