सचिव हिमांशु का भाई क्यों कर रहा दलाली?
उन्होंने कर दी नयी लयमारी की शुरूआत
अधिकारियों से की जाने लगी शिकायत
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। बचाईये सीडीओ साहब लहरपुर में लयमारी का नया काम शुरू हो गया है और इस लयमारी की शुरूआत सचिव हिमांशू दीक्षित ने अपने सगे छोटे भाई कपिल दीक्षित के माध्यम से करवाई है। इस समय श्री दीक्षित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हैं, इनके बारे में जो जो चर्चा की जा रही है। वह चर्चाएं अपना हर कदम सत्यता की ओर रखती जा रही है। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जो चौंकाने वाला ही नहीं है, बल्कि इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि श्री दीक्षित की इस लयमारी वाली प्रथा में ब्लाक स्तर के अधिकारी भी शामिल है। कहा यह भी जा रहा है कि श्री दीक्षित की पावर इतनी है कि उनके विरूद्ध ब्लाक व तहसील स्तर दी गयी शिकायतों पर कोई कार्यवाही होती है क्योकि मामला सब कुछ मैनेज हो रहा है।

सूत्रों की मानें तो अब सचिव हिमांशू दीक्षित ने एक नई शुरूआत कर दी है अगर यह शुरूआत इसी तरह से अपने पैर पसारती रही तो आगामी दिनों में ग्राम पंचायत स्तर पर लयमारी प्रथा भी शुरू हो जायेगी। बताते है कि इस समय हिमांशू का भाई पूरी तरह से दलाली पर उतर आया है और हिमांशू अपने भाई का साथ पूरी लगनता से दे रहे है। कपिल ने एक कार्यदायी संस्था का रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, उसी को हथियार बनाकर उसी संस्था के माध्यम से सचिव की ग्रामसभाओं में काम करवाया जा रहा हैं। यह जांच का विषय जरूर है लेकिन यह जरूरी नही है कि अधिकारी जांच करवा ही देंगे। अब क्षेत्र के लोगो का कहना है कि हम लोगों को केवल मुख्य विकास अधिकारी ही बचा सकते है कि क्षेत्र के लोगों को ब्लाक और तहसील स्तर के अधिकारियों पर भरोसा नही रहा उनका कहना है कि अब मुख्य विकास अधिकारी ही हम लेागो की समस्या का हल कर सकते है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796






