HomeVaranasiमतदाता जागरूकता मेला का हुआ भव्य आयोजन

मतदाता जागरूकता मेला का हुआ भव्य आयोजन

मतदाता जागरूकता मेला का हुआ भव्य आयोजन

मतदान के लिये प्रेरित करने को विविध कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुती
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चुनाव आयोग विगत माह से ही स्वीप कार्यक्रम का संचालन कर रहा है। इसके अंतर्गत गुरुवार को जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता मेला का संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोईराजपुर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बंधित टीएलएम रंगोली पेंटिंग आदि के विभिन्न विकास क्षेत्रों के स्टाल लगाए गये जिसमें मतदान से जुड़ी विभिन्न गतिविधिया दिखाई गई।

मतदाता जागरूकता से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ जिसमें लोक गीत, कठपुतली, नुक्कड़ नाटक आदि की प्रस्तुतीकरण विभिन्न विकास क्षेत्रों द्वारा की गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा भी आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस जनपदस्तरीय जागरूकता मेले के मुख्य अतिथि अतुलानंद रचना परिषद के सचिव राहुल सिंह तथा निर्देशिका वंदना सिंह रहे। मतदाता जागरूकता से संबंधित लगाए गए स्टाल में विकास क्षेत्र हरहुआ प्रथम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीत में चोलापुर प्रथम रहा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने सभी से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अनुरोध करते हुए समस्त शिक्षक व कर्मचारियों से अपने कार्यक्षेत्र मे कम मतदान वाले बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु सघन जनसंपर्क के माध्यम से प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ राजेश सिंह, रणंजय सिंह, विभोर भृगुवंशी, ज्योति प्रकाश, गोपेश यादव, अरविंद पांडेय, अरुण पांडेय, गौरव सिंह, पवन सिंह, धनंजय आदि उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read