प्रधानमंत्री के सभास्थल पर एसपीजी ने किया दौरा

प्रधानमंत्री के सभास्थल पर एसपीजी ने किया दौरा

निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जारी है। सभी पार्टियां पूरी दमखम के साथ अपने पार्टी, प्रत्याशी के प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। अंतिम चरण के मतदान में अपने प्रत्याशियों को विजय दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।

इसी क्रम में सेवापुरी विधानसभा में प्रधानमंत्री का जनसभा 5 मार्च को सुनिश्चित है। मिर्जामुराद क्षेत्र के खजूरी गांव अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किनारे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा। इसी के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन को लेकर आला अधिकारी, उनकी सुरक्षा तैनात में एसपीजी टीम, पार्टी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिये। बताते चलें कि कार्यक्रम स्थल कुल लगभग 16 एकड़ जगह में होगा जिसमें कुछ एकड़ जमीन की हरी फसलें काटकर जर्मन हैंगर पंडाल को बनाया जा रहा है।

इसमें से चार पंडाल भाजपा कार्यकर्ताओं एवं एक पंडाल प्रधानमंत्री के लिए बनाया जाएगा। वहीं पर 3 हेलीपैड लगभग 30 मीटर वर्गाकार का तैयार किया जा रहा है। एक हेलीपैड बनाने में लगभग 42000 ईंट का उपयोग किया जा रहा है। हेलीपैड बनाने में सैकड़ों की तादात में श्रमिक लगे हुए हैं। कार्यक्रम स्थल पर एसपी ग्रामीण वाराणसी अमित वर्मा, एएसपी नीरज पांडेय, सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमण पहुंचे जो मैदान के चारों तरफ घूमकर निरीक्षण किये। वहीं साथ ही थाना प्रभारी मिर्जामुराद एसबी सिंह, चौकी इंचार्ज खजूरी अभिषेक राय भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री की रक्षा में तैनात एसपीजी की टीम ने भी मौके का मुआयना कर प्रधानमंत्री के सुरक्षा का जायजा लिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat