HomeTrendingबोर्ड आफ विजिटर्स के लिये रीता जायसवाल बनायी गयीं अशासकीय सदस्य

बोर्ड आफ विजिटर्स के लिये रीता जायसवाल बनायी गयीं अशासकीय सदस्य

  • बोर्ड आफ विजिटर्स के लिये रीता जायसवाल बनायी गयीं अशासकीय सदस्य

  • परिवार में छायी खुशी, शुभचिन्तकों ने दी बधाई

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल/जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। शासन द्वारा जारी आदेश के अन्तर्गत बोर्ड आफ विजिटर्स का गठन किया जाना है जिसको लेकर अशासकीय सदस्य नामित किया जा रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से दी गयी जानकारी के अनुसार वरिष्ठ समाजसेविका रीता जायसवाल को अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया। यह जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी नगर बताया कि इस मनोनन की सूचना वरिष्ठ अधीक्षक केन्द्रीय कारागार वाराणसी एवं अधीक्षक जिला कारागार वाराणसी को भी दे दिया गया है। बता दें कि श्रीमती जायसवाल विश्व नारी अभुदय संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। साथ ही वाराणसी ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न प्रान्तों में तमाम सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़कर समाज की सेवा कर रही हैं। वहीं इसकी जानकारी होने पर श्रीमती जायसवाल के परिवार में जहां खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं उनके शुभचिन्तकों ने उन्हें बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया है।

 

 

 

 

 

Must Read