HomeTrendingसभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिये...

सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिये गये निर्देश मण्डलायुक्त

  • सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिये गये निर्देश मण्डलायुक्त

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक शुक्ल, जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक के साथ तहसील सदर गोण्डा के जयप्रभा ग्राम, इटियाथोक पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन एवं जनसुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभागवार तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करें तथा अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल की स्वच्छता, पर्याप्त पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुचारु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। किसी भी स्तर पर कमी अथवा लापरवाही सामने आने पर तत्काल उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाय। कार्यक्रम में आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिये जायं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सौंपे गए दायित्वों का पूरी तत्परता एवं मनोयोग से निर्वहन करें। कार्यक्रम समाप्ति तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखें। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम की तैयारियां समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

Must Read