पानी के अभाव में वनवासियों में फूटा गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम
वनवासियों को समझाने में समाजसेवी व पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने
नीलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के कछवा रोड चित्रसेनपुर गांव में वनवासी लोग पानी के अभाव में आज आग बबूला हो उठे तथा सड़क जाम कर दिये। मिली जानकारी के अनुसार चित्रसेनपुर गांव के दशमी पोखरा पर वनवासी बस्ती है जहां पानी का अभाव वनवासी के लोग कई सालों से झेल रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नलकूप की मशीन नलकूप गाड़ने हेतु पहुंची कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया जिसके तहत नलकूप की मशीन वापस लौट गई। मशीन को वापस लौटते देख वनवासी के लोग आग बबूला हो उठे तथा कछवा रोड सब्जी मंडी के सामने नेशनल हाईवे 19 को सैकड़ों की संख्या में जाम कर दिये देखते-देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना प्रभारी एसबी सिंह, चौकी इंचार्ज कछवा रोड, उमेश चंद विश्वकर्मा, समाजसेवी अशोक सिंह, ग्राम प्रधान चित्रसेनपुर रूप नारायण पटेल इत्यादि लोग मौके पर पहुंचकर वनवासी लोगों को शांत कराने का प्रयास किये, मगर वनवासियों का एक ही कहना था कि जब तक हैंडपंप नहीं गड़ेगा, तब तक हम लोग रोड पर से नहीं हटेंगे।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी एसबी सिंह के काफी प्रयासों के बाद वनवासी के लोग को आश्वासन दिये कि हैंड पाइप आप लोगों का शीघ्र ही लग जाएगा तथा पाइप इत्यादि हम मंगवा रहे हैं तब जाकर वनवासी के लोग रोड को जाम मुक्त किये तथा आवागमन चालू हुआ। इस दौरान क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। वनवासियों का कहना है कि हम लोगों का पुलिस प्रशासन, नेता इत्यादि से कह चुके हैं लेकिन वे नहीं सुनते हैं। हम लोग पानी बगैर मर रहे हैं। हम लोग का ख्याल वोट लेने के बाद कोई नहीं करता। प्रदर्शन कर रहे वनवासी ग्रामसभा चित्रसेनपुर के निवासी हैं। ग्राम प्रधान चित्रसेनपुर रूप नारायण पटेल से पूछे जाने पर उन्होंने नलकूप मशीन के पहुंचने या लौटने में अनभिज्ञता जताई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













