वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। कमांडेंट 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा के दिशा निर्देशन में 18 दिसंबर को मनाये जाने वाले आगामी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘बी’ समवाय सोनपथरी कैम्प में अंतर समवाय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह आयोजन निरीक्षक वाईबी खेतान, ‘बी’ समवाय सोनपथरी कैम्प प्रभारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में ‘ए’ समवाय एसएसबी भैंसाहीनाका और ‘बी’ समवाय एसएसबी सोनपथरी ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में ‘ए’ समवाय भैंसाहीनाका ने ‘बी’ समवाय सोनपथरी को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। वाहिनी की 7 समवायों के बीच खेले जाने वाला अंतर समवाय वालीबाल खेल प्रतियोगिता का सेमी फाइनल व फाइनल मैच वाहिनी मुख्यालय भिनगा में दिनांक 17.12.24 को खेला जाएगा निरीक्षक वाईबी खेतान ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि समवायों के बीच आपसी सामंजस्य और टीम भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने दोनों समवायों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और विजेता टीम ‘ए’ समवाय भैंसाहीनाका को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सशस्त्र सीमा बल की स्थापना दिवस को स्मरणीय बनाने के साथ-साथ बल के जवानों में खेल और अनुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। इस मौके पर ‘ए’ समवाय भैसाही नाका प्रभारी निरीक्षक जियालाल के साथ अन्य जवान उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









