HomeJaunpurJaunpur News: गोमती पुल से अधेड़ ने नदी में लगायी छलांग

Jaunpur News: गोमती पुल से अधेड़ ने नदी में लगायी छलांग

  • गोमती पुल से अधेड़ ने नदी में लगायी छलांग

  • साइकिल नदी में फेंककर कूदा, नहीं मिला सुराग

तेजस टूडे सं.
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित गोमती नदी के पुल से रविवार सुबह को एक अधेड़ व्यक्ति ने साइकिल नदी में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू कराई लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि नदी के पास से जा रहे ग्रामीणों से सूचना मिली कि करीब साढ़े दस बजे एक अधेड़ व्यक्ति साइकिल लेकर गोमती पुल पर पहुंचा। कुछ देर तक वह बीच पुल पर साइकिल के साथ खड़ा रहा। इसके बाद अचानक उसने अपनी साइकिल नदी में फेंक दी और देखते ही देखते पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। आस—पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर काफी देर तक तलाश कराई। नदी में साइकिल की भी खोजबीन की गई लेकिन न व्यक्ति का पता चल सका और न ही उसकी पहचान हो पाई।
पुलिस के अनुसार पुल से छलांग लगाने वाले व्यक्ति के संबंध में फिलहाल कोई पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं है। देर शाम करीब साढ़े 4 बजे वाराणसी से एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नदी के आस—पास मोटरबोट से सघन तलाशी अभियान शुरू किया। अंधेरा होने तक एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार खोजबीन करती रही। पुलिस नदी में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान करने में लगी है।

 

 

 

 

Must Read