HomeTrendingमतदाता सूची में नाम छूटा तो न हों परेशान, बूथ पर भरें...

मतदाता सूची में नाम छूटा तो न हों परेशान, बूथ पर भरें फार्म-6: पल्लवी

  • मतदाता सूची में नाम छूटा तो न हों परेशान, बूथ पर भरें फार्म-6: पल्लवी

  • विशेष पुनरीक्षण अभियान में युवाओं-महिलाओं पर दिया गया जोर

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत द्वितीय विशेष कैम्प आयोजित किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पल्लवी मिश्रा एवं एसडीएम सदर मनीषा धार्वे ने नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज स्थित विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ की उपस्थिति और आवेदन प्रक्रिया का जायजा लिया। पल्लवी मिश्रा ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा नाम छूटने पर फार्म-6 भरकर पंजीकरण कराने की अपील किया। उन्होंने युवाओं और महिलाओं के नाम विशेष प्राथमिकता से जोड़ने तथा फार्म-7 और फार्म-8 के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं गरौठा विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम सुनील कुमार ने लोहापीट समाज के पात्र परिवारों के छूटे हुए नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरवाए। प्रशासन ने बताया कि सहायता एवं शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0510-2371100 और टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

 

Must Read