HomeTrendingझलकारी बाई का शौर्य एवं बलिदान इतिहास में सदैव अमर रहेगा: अरविन्द...

झलकारी बाई का शौर्य एवं बलिदान इतिहास में सदैव अमर रहेगा: अरविन्द वशिष्ठ

  • झलकारी बाई का शौर्य एवं बलिदान इतिहास में सदैव अमर रहेगा: अरविन्द वशिष्ठ

  • पूर्व मंत्री अजय सूद ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ एवं पूर्व मंत्री अजय सूद ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि झलकारी बाई का अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। महारानी लक्ष्मीबाई के साथ अंग्रेजों के विरुद्ध उनका संघर्ष और दुर्गा दल में उनकी भूमिका सदैव याद रखी जाएगी। पूर्व मंत्री अजय सूद ने कहा कि झलकारी बाई का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके शौर्य और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर संजय पाल, मोहर सिंह राठौड़, सौरभ राय, मनीष कश्यप, हैदर अली, अमित चक्रवर्ती, अभिषेक दीक्षित, हनीफ राइन, संचित लाल, आदिल खान एवं सागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read