963106
लोधियों का गढ़ होने के बावजूद भी प्रधान लोधी जिला पंचायत लोधी ब्लॉक प्रमुख लोधी जहां तक विधायक भी लोधी रहा, फिर भी यहां उच्चतम माध्यमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ता आज तक गड्ढा युक्त बना रहा है। प्रधानाध्यापक एवं ग्रामीणों द्वारा कई अधिकारियों को सूचना पत्र दिए गए लेकिन किसी भी प्रकार की कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन ग्रामीणों ने विद्यालय पर पहुंचकर रास्ते को इंटरलॉकिंग एवं सीसी करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है। ग्रामीणों में हेतराम लोधी, प्रदीप कुमार, शैतान सिंह, गुड्डू, कृष्णा, रणवीर सिंह, अंकित सिंह, सत्य प्रकाश, मेघ सिंह, महेश चंद, रामगोपाल, सहायक अध्यापक अजय सिंह, कप्तान सिंह, कृष्णकांत, चंद्रपाल, सावरेन सिंह, राजू मुकेश कुमार, दिनेश चंद्र, गिरीश चंद्र, श्यामवीर सिंह, राजकुमार, छोटे लाल, बृजमोहन, प्रवीण कुमार सहित विद्यालय के बच्चे सम्मिलित रहे।





