HomeFirozabadस्कूल स्तर पर हुआ मॉक ड्रिल, आग से बचाव एवं अफवाहों से...

स्कूल स्तर पर हुआ मॉक ड्रिल, आग से बचाव एवं अफवाहों से सतर्क रहने की दी गयी सीख

स्कूल स्तर पर हुआ मॉक ड्रिल, आग से बचाव एवं अफवाहों से सतर्क रहने की दी गयी सीख

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुरारी लाल स्कूल में बुधवार को एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की निगरानी एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद और जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने की।अग्निशमन विभाग की टीम ने कैडेट्स को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, झुलसे या अचेत व्यक्ति को बचाने की तकनीक और प्राथमिक उपचार के तरीके बताए। मौके पर सीएफओ सत्येंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार की अपीलएसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने कैडेट्स को सोशल मीडिया के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अफवाहों से देश की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। विशेषकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में बिना पुष्टि के कोई भी जानकारी साझा न करें। एयर स्ट्राइक जैसे मामलों को लेकर संवेदनशीलता बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।

——इनसेट——
छात्रों में दिखा उत्साह
इस मॉकड्रिल के जरिए छात्रों ने न सिर्फ आपात स्थिति में आत्म-सुरक्षा के गुर सीखे, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर भी जागरूकता दिखाई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी शांत, सक्षम और सतर्क रहने के लिए तैयार करना था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read