HomeJaunpurJaunpur News: गैंगस्टर एक्ट के वांछित के घर पुलिस ने बजवायी डुगडुगी,...

Jaunpur News: गैंगस्टर एक्ट के वांछित के घर पुलिस ने बजवायी डुगडुगी, धारा 84 की नोटिस चस्पा

  • गैंगस्टर एक्ट के वांछित के घर पुलिस ने बजवायी डुगडुगी, धारा 84 की नोटिस चस्पा

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय/विरेन्द्र यादव
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 84 BNSS के तहत कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर आजमगढ़ के बरदह थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई और माइक से न्यायालय के आदेश को पढ़कर सुनाया।
पुलिस के अनुसार आरोपी सद्दाम उर्फ शदाब पुत्र शरीफ निवासी पताहना थाना सरायख्वाजा है। उसका वर्तमान पता अपने ननिहाल बक्सपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया गया। आरोपी थाना देवगांव में दर्ज मुकदमा संख्या 234/2026 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 2(ख)1 और 3(1) के तहत वांछित है।
न्यायालय से जारी धारा 84 BNSS के आदेश का तामिला कराते हुए पुलिस ने आरोपी के घर, गांव के रास्ते में लगे खंभों और प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर नोटिस की प्रतियां चस्पा कीं। इस दौरान थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार के साथ हेड कांस्टेबल कमलेश सैनी, कांस्टेबल रोहित कुमार, रिजर्व महिला कांस्टेबल रिद्धिमा और हेड कांस्टेबल निगवेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read