सूर्यदेव की सवारी सात घोड़े नगर भ्रमण के लिये छोड़े गये 24 घण्टे का अखंड हरी कीर्तन शुरू
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। डाला छठ पूजा का चार दिवसीय कार्यक्रम हुआ शुभारंभ मानसरोवर तालाब पर सूर्य की सवारी के रूप में साथ घोड़े नगर भ्रमण के लिए छोड़े गए तथा सूर्य मंदिर पर 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ हुई। साथ ही छठ पूजा में प्रसाद बनाने के लिए आम की लकड़ी चूल्हा बनाने के लिए नई ईंट की व्यवस्था पूजा के लिए नारियल वितरण किया गया। भगवान भास्कर की सवारी को झंडी संगठन के संरक्षक सतीश यादव अपनी पत्नी के साथ झंडी दिखाने का कार्य किया नगर भ्रमण में जीटी रोड होते हुए दामोदर दास पोखरा सुभाष नगर पोखरा राम जानकी पोखरा अलीनगर मुगलचक पोखरा होते हुए मानस कॉलोनी डीजल कॉलोनी सेंट्रल कॉलोनी परशुरामपुर वापस मानसरोवर तालाब पर नगर भ्रमण का कार्य समापन किया गया। 14 नवंबर को हर कीर्तन समापन के बाद 24 घंटा अखंड रामायण पाठ शुभारंभ होगा तथा काशी से नौ कन्याओं द्वारा गंगाजल लाकर गाय का दूध पंच गव्या के साथ तथा मानसरोवर तालाब को एक माला जिसमें अशोक का पति आम की पट्टी केले की पत्ती गन्ने की पत्ती के साथ एक माला बनाकर पूरे तालाब को घेर कर तालाब का शुद्धिकरण किया किया जाएगा। मानसरोवर तालाब के कार्यकर्ताओं के द्वारा तालाब के चारों सेक्टर की फिर हुई सफाई, साफ सफाई छठ पूजा तक लगातार होती रहेगी।











