16 नवम्बर को निकलेगी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की भव्य शोभायात्रा
जायसवाल समाज के लोगों ने बैठक करके तैयारियों पर की चर्चा
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा नैनी में 16 नवंबर को नैनी में निकाली जाएगी। अजेय सहस्त्रार्जुन जी महाराज सेवा ट्रस्ट की ओर से निकाली जाने वाली इस शोभायात्रा को लेकर शनिवार को नैनी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में जायसवाल समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
इस मौके पर जानकारी दी गई कि 16 नवंबर को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की शोभायात्रा नैनी डाकखाना से प्रारंभ होकर जायसवाल नगर ब्योहरा के लिए प्रस्थान करेगी। शोभायात्रा में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की आकर्षक एवं कलात्मक झाकियों के साथ बैंड-बाजे सहित अन्य धार्मिक झांकियां शामिल रहेंगी। शोभा यात्रा के बाद जायसवाल नगर में स्थित भगवान सहस्रार्जुन मंदिर में हवन–पूजन किया जायेगा। जायसवाल समाज के लोगों से पीले वस्त्र धारण कर अधिक संख्या में शामिल होने के लिए कहा गया है। शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की गई।
बैठक की अध्यक्षता जय प्रकाश जायसवाल एवं संचालन पार्षद एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर भुवर जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, अंकित जायसवाल, विनोद जायसवाल, सत्या जायसवाल, राजीव जायसवाल, राहुल जायसवाल, प्रेम प्रकाश जायसवाल, विजय जायसवाल सहित समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे।











