HomeFirozabadलू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लोगों को बांटे गये...

लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लोगों को बांटे गये ओआरएस पैकेट

लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लोगों को बांटे गये ओआरएस पैकेट

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
जसराना (फिरोजाबाद)। तेज़ गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जसराना तहसील में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर में एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस के पैकेट वितरित किये। कार्यक्रम के दौरान मौजूद चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी के मौसम में खानपान और जीवनशैली में सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉक्टरों ने बताया कि बाहर का खाना और जंक फूड से दूरी बनाकर, हल्का और संतुलित भोजन करना बेहद ज़रूरी है। साथ ही उन्होंने नियमित रूप से ओआरएस का घोल लेने की सिफारिश की जिससे शरीर में पानी और नमक की कमी न हो।

——इनसेट——
ग्रामीण इलाकों में भी चल रहा वितरण अभियान
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ओआरएस पैकेट वितरित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस गर्मी में बीमारियों से बच सकें। विभाग का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति तक जरूरी जानकारी और संसाधन पहुंचें जिससे लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं को रोका जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read