कायस्थ कल्याण समिति ने मनाया चित्रगुप्त पूजन उत्सव
कलम-दवात पूजन के साथ हुआ हवन
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति जौनपुर की ओर से जनक कुमारी विद्यालय में चित्रगुप्त पूजन उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलम-दवात पूजन किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना किया। कार्यक्रम संस्थाध्यक्ष रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने समाज के लोगों से भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों पर चलने तथा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
महासचिव विपिन श्रीवास्तव द्वारा संस्था के पूर्व कार्यक्रमों की एक अच्छी जानकारी दी गई जिसमें संस्था के बारे में लोगों ने जन के लिए संस्था किस प्रकार कार्य करती है। इस अवसर पर डॉ. अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, संजय अस्थाना पत्रकार, नीलमणि श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव सहित समिति के पदाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।











