प्रखण्ड कार्यालय सूर्यपुरा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
धर्मेन्द्र सिंह
बिक्रमगंज/रोहतास। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी की गारंटी वाली एलईडी वैन सूर्यपुरा प्रखंड के बलिहार पंचायत एवं सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची जहां इस कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी अमर कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन लोक सेवक नवीन चंद्र साह ने की। श्री साह ने मोदी सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता के समक्ष रखी। सरकारी कर्मियों ने भी आयोजन स्थल पर अपनी सेवा प्रदान की लाभार्थियों से जन संवाद कार्यक्रम भी किया गया। कई लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में अपनी अनुभव साझा की तथा प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना आभार प्रकट प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा पाणि ने भी भारत संकल्प यात्रा में अपनी रूचि दिखाई। कार्यक्रम में जिला परिषद सह मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रदीप कुशवाहा, मुखिया रंजीत सिंह, शंकर दुबे, वार्ड सदस्य रश्मि देवी, विजय राम, मंसूर आलम, कामदेव सिंह, लाल राम, कलावती देवी, अशोक साह, मंजू देवी, राधिका देवी, विद्यानंद, सरपंच मोहम्मद शमीम, विजय सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बीबी फातिमा, सचिन कुमार, पंकज सिंह, विकेश कुमार, ड्रोन पायलट इत्यादि की उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर ही 50 से 100 व्यक्तियों को गैस कनेक्शन एवं 500 व्यक्तियों को कैलेंडर एवं फोल्डर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














