जियोलॉजिकल के छात्रों ने ताराचंडी पहाड़ी के क्षेत्रों का किया अध्ययन
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
सासाराम (रोहतास)। बी.एन. कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय) के भूगर्भ शास्त्र विभाग के बीएससी 6ठें सेमेस्टर के छात्रों का जियोलॉजिकल टूर प्रोग्राम दल सासाराम पहुंचा जो ताराचण्डी धाम स्थित महर्षि अंजनेश आश्रम में थोड़ा आराम कर मां ताराचण्डी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं यहां के पहाड़ी क्षेत्रों में जियोलॉजिकल अध्ययन करने माँझर कुंड पहाड़ गया और वहां के रॉक का अवशेष एवं यहां के पानी को इकठ्ठा कर पटना के लिए रवाना हुआ।
टीम ने बी.एन. कॉलेज प्राचार्य प्रो. राजकिशोर प्रसाद एवं प्रो. रणवीर नंदन को साधुवाद दिया जिनके प्रयास से एक लंबे अंतराल के पश्चात जियोलॉजिकल टूर प्रोग्राम हुआ। टीम में विभाग के प्रो. अभय प्रकाश, प्रो. धनजी चौधरी, प्रवीण कुमार, धीरज कुमार, विवेकराज, आनन्द कुमार, तनिष्क सिंह, राज भुवन, गंगाजय बिमल, सुप्रिया सिंह, पूजा प्रीति, निहारिका कुमारी सहित अन्य रिसर्च स्कॉलर छात्र फील्ड वर्क अध्ययन हेतु साथ में शामिल रहे। इस रिसर्च में सासाराम के समाजसेवी एवं भाजयुमो रोहतास के जिला मंत्री रजनीश वर्मा एवं राजेश प्रताप रंजन का सराहनीय सहयोग रहा जिन्होंने इस टीम को पहाड़ी क्षेत्रों का भ्रमण करवाया और टूर पर आये सभी छात्र—छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






