बरना में हो रहे महायज्ञ में पहुंचे रालोजद सुप्रीमो
धर्मेन्द्र सिंह
बिक्रमगंज/रोहतास। बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निज ग्राम बरना में श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में 25 दिसंबर से हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भारत सरकार के पूर्व मंत्री, काराकाट लोकसभा के पूर्व सांसद सह रालोजद सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा अपने काफिले के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जैसे ही उनका काफिला यज्ञ स्थल पर पहुंचा तो यज्ञ समिति के अध्यक्ष सहित अन्य सक्रिय सदस्यों ने उनका स्वागत किया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह सहित अन्य सक्रिय सदस्यों ने रालोजद सुप्रीमो श्री कुशवाहा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। तत्पश्चात श्री कुशवाहा एवं उनके साथ आए अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रवचन स्थल एवं यज्ञ स्थल का भ्रमण किया। उसके बाद सभी लोगों ने महायज्ञ का महाप्रसाद ग्रहण किया। मौके पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता एवं यज्ञ समिति के अध्यक्ष समेत सक्रिय सदस्य एवं ग्रामीण जनता लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














